फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूल भुलैया' में कैसे बना था अगरबत्ती वाला छोटे पंडित का लुक? राजपाल यादव ने सुनाया किस्सा

Fri, 29 May 2026 05:38 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने बताया है कि 'भूल भुलैया' में उनका 'छोटा पंडित' का किरदार किससे प्रेरित था। उन्होंने यह भी बताया है कि अगरबत्ती लगाने का विचार कैसे आया था? 
Register For Event
विज्ञापन
राजपाल यादव, अक्षय कुमा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'भूल भुलैया' में उनका किरदार 'छोटा पंडित' हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार कॉमिक किरदारों में से एक है। उनके अनोखे हाव-भाव से लेकर अगरबत्ती वाला लुक फिल्म रिलीज होने के वर्षों बाद भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि उनका यह लुक कैसे तैयार किया गया था।
विज्ञापन


किससे प्रेरित था छोटा पंडित का लुक?
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने 'छोटा पंडित' को भरत मुनि के 'नाट्यशास्त्र' में बताए गए 'विदूषक' के कॉन्सेप्ट से जोड़ा। उन्होंने कहा, 'भरत मुनि के नाट्यशास्त्र में कई अलग-अलग तरह के किरदारों की कल्पना की गई है। उनमें से एक विदूषक भी होता है। विदूषक वह होता है, जो दरबार में अपनी ही हंसी उड़वाता है और लोगों को हंसाता है।' राजपाल के मुताबिक उनका किरदार उसी से प्रेरित था।

राजपाल यादव - फोटो : एक्स
सावधानी ने निभाया किरदार
राजपाल के मुताबिक उन्होंने इस किरदार को बहुत सावधानी से निभाया था। उन्होंने बताया, 'मैं असल में धर्म को पूजता हूं। तो यह कैरेक्टर मेरे लिए अंदर ही अंदर बहुत चैलेंजिंग था कि अगर जरा सा भी मैंने इधर-उधर किया, तो हमारे धर्म का मजाक न उड़ जाए।'
अभिनेता ने आगे बताया छोटा पंडित का मशहूर अगरबत्ती लुक असल में शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली मच्छर भगाने वाली स्टिक से आया था।
विज्ञापन

प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
जपाल यादव ने दिया विचार
राजपाल यादव ने यह भी बताया कि लुक के लिए ओरिजिनल प्लान बहुत अलग था। शुरू में, प्रियदर्शन फिल्म में मंदिर की वजह से कैरेक्टर को फूलों से सजाना चाहते थे। हालांकि, राजपाल को लगा कि कैरेक्टर को जबरदस्ती के बजाय सच में मजेदार दिखाने के लिए अजीब लुक की जरूरत है। इस तरह राजपाल यादव ने अपना हुलिया बदला और अगरबत्ती लगा कर प्रियदर्शन के पास गए और उन्हें फाइनल अपीयरेंस दिखाया। लुक देखकर प्रियदर्शन हंस पड़े और इसे अप्रूव कर दिया।

Uorfi Javed: कैसे बढ़ी उर्फी जावेद की कमाई? 40 हजार से बढ़कर हुई दो लाख, कहा- टीवी में नहीं होता अच्छा बर्ताव


'भूल भुलैया' की स्टारकास्ट
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया' (2007) में अक्षय कुमार अहम किरदार में थे। इसमें शाइनी आहूजा, विद्या बालन, परेश रावल और असरानी भी थे। यह फिल्म काफी हिट रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें