फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के आइकॉनिक किरदार फिर से देखने को मिलेंगे। कलीन भैया, गुड्डू पंडित और साथ ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदार मुन्ना भैया दिव्येंदु की वापसी भी होगी। फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है, जिसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास शामिल हैं। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- सुपर मॉडल जीजी हदीद की मांं योलान्डा ने 62 साल की उम्र में की सगाई, चौंक गए फैंस; जानिए कौन है मंगेतर?
कब रिलीज होगी फिल्म?
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।