फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, क्या ओरी ने सैफ अली खान के बेटे पर साधा निशाना?

Thu, 05 Mar 2026 08:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Orry Share Cryptic Post About Ibrahim Ali Khan: एक बार फिर से ओरी और इब्राहिम अली खान की पुरानी कंट्रोवर्सी चर्चा में आ गई है। ओरी की क्रिप्टिक पोस्ट के कारण ऐसा हुआ है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।

Register For Event
विज्ञापन
ओरी, इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सैफ अली खान का बेटा और एक्टर इब्राहिम अली खान अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। परिवार और करीबी लोग उनको बर्थ डे विश कर रहे हैं। इसी बीच पुराने दोस्त और इंफ्लुएंसर ओरी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। सोशल मीडिया यूजर्स को लगता है कि इसके जरिए वह इब्राहिम पर निशाना साधा रहे हैं।

ओरी क्या माफी की उम्मीद कर रहे हैं? 

विज्ञापन

ओरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में वह लिखते हैं, ‘अभी भी ओरी कहने में देर नहीं हुई।’ इस वीडियो पर ही ओरी ने लिखा था, ‘जब मम्मी अचानक तुम्हारे पुराने दोस्त के बारे में पूछ ले।’ इसके बाद ओरी ख्यालों में खो जाते हैं। कुछ पुरानी यादों को याद करते हैं। इस वीडियो में एक जगह पर इब्राहिम अली खान की झलक भी मिलती है। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया और ओरी के लिए बुरा फील किया। साथ ही कई लोगों को पुरानी कंट्रोवर्सी भी याद आ गई। 


क्या थी इब्राहिम अली खान और ओरी की पुरानी कंट्रोवर्सी 
ओरी ने पिछले दिनों इब्राहिम अली खान की मां और एक्ट्रेस अमृता सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। ओरी ने कहा था कि अमृता ने उसे इमोशनल ट्रामा दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने कहा था, ‘मैंने कुछ समय पहले सारा को अनफॉलो कर दिया था। मैंने कई साल से इब्राहिम को फॉलो नहीं किया है। सारा के साथ दोस्त होने का नाटक करने का मतलब है कि उसकी मां ने मुझे जो ट्रॉमा दिया है, उसे सही मानना। मुझे नहीं लगता कि मैं अब ऐसा कर सकता हूं।’ ओरी ने यह भी कहा कि वह इब्राहिम और सारा से अपने रिश्ते ठीक कर सकते हैं, अगर अमृता उससे माफी मांग लें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमृता को ओरी और इब्राहिम अली खान की दोस्ती पसंद नहीं थी। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें