फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली पर किया चीटिंग का इशारा? एक्ट्रेस ने भी क्रिप्टिक पोस्ट से दिया जवाब

Sun, 30 Aug 2026 06:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nikki Tamboli and Arbaz Patel: निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Register For Event
विज्ञापन
अरबाज पटेल और निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अरबाज पटेल ने चीटिंग से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की थी। इसके बाद निक्की ने भी एक स्टोरी शेयर कर उनको जवाब दिया। अब उनका रिश्ता एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

अरबाज ने चीटिंग को लेकर क्या लिखा?

विज्ञापन

अरबाज पटेल ने सोशल मीडिया पर बेवफाई को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अपने पार्टनर को धोखा देकर फिर घर आना, उसकी आंखों में देखकर उससे प्यार करने की बात कहना एक अलग ही तरह की बेइज्जती है।

अरबाज ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे निक्की तंबोली से जोड़ना शुरू कर दिया।

अरबाज पटेल और निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया

निक्की ने भी दिया इशारा?
अरबाज की पोस्ट के बाद निक्की ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने सीधे तौर पर अरबाज के आरोपों का जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी पोस्ट को लोग अरबाज के मैसेज से जोड़कर देख रहे हैं।

निक्की ने लिखा कि अफेयर सिर्फ इसलिए नहीं होते कि कोई नया इंसान बहुत आकर्षक है। कई बार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुराना रिश्ता अपने वादों और सम्मान को निभाना बंद कर देता है।

निक्की की इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चर्चा और बढ़ गई है कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ है।

फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते की मौजूदा स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और सोशल मीडिया पर इन क्रिप्टिक पोस्ट के बाद फैंस लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli

'बिग बॉस मराठी 5' में शुरू हुई थी कहानी

  • निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की नजदीकियां ‘बिग बॉस मराठी 5’ के दौरान देखने को मिली थीं।
  • शो में दोनों की बॉन्डिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो खत्म होने के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को जारी रखा।
  • इसके बाद दोनों साथ में ‘द 50’ में भी नजर आए। इस दौरान भी उनका रिश्ता काफी मजबूत दिखाई देता था।
  • वर्कफ्रंट की बात करें तो निक्की तंबोली आखिरी बार ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ में मेंटर के तौर पर नजर आई थीं।

ये भी पढे़ंं- 'रोज का ड्रामा है’, रास्ते में खड़ी कार से क्यों राजत दलाल ने भिड़ाई थार? वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें