फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए नवजोत सिंह सिद्धू

Sat, 16 Feb 2019 02:40 PM IST
अर्पना दुबे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
(Pulwama Terror Attack) पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बयान के बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सोनी टीवी ने उन्हें हटा दिया है। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर बवाल मचा हुआ था।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा
सोनी चैनल ने प्रॉडक्शन हाउस को सिद्धू को निकालने के लिए कहा है। यह अस्थायी बात नहीं है। पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू जो कि कपिल शर्मा के शो में भी जज के रूप में नजर आते हैं अब उनकी जगह अर्चना पूरण सिंह शो में नजर आएंगी। जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है।

 
विज्ञापन

3 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू
दरअसल पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी, लेकिन इस बयान में वह पाकिस्तान के प्रति नरम नजर आए। सिद्धू ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे मुल्क को गलत ठहरा सकते हैं और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं?


 

4 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
 उन्होंने यह भी कहा था कि यह हमला कायरता की निशानी है और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हिंसा की हमेशा निंदा होनी चाहिए और जिनकी गलती है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवजोत सिद्धू को कपिल की गुगली
नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर्स कपिल शर्मा (Kapil Shamra) शो को बैन करने की मागं करने लगे। यूजर्स ने यह भी कहा कि वे कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) तभी देखेंगे जब सोनी टीवी नवजोत सिंह सिद्धू को शो से हटा देगा। इसी के बाद सोनी टीवी ने एक्शन लेते हुए सिद्धू को शो से बाहर का रास्ता दिखाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें