‘बहुत कुछ हो चुका है, अब रुक जाओ’
उन्होंने आगे कहा, ‘एफआईआर हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत चली गई- सब कुछ हो चुका है। उन्होंने जो कहा, उसके लिए उन्हें बहुत कुछ भुगतना पड़ा है। लेकिन अब रुक जाओ। कंटेंट के नाम पर जो उन्हें बार-बार घसीटा जा रहा है, वो बंद करो।’
मुनव्वर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘उन्होंने जो कहा, उसकी सजा उन्हें मिल चुकी है। जब किसी की हालत बहुत खराब हो जाएगी, तब समझ आएगा। अब बस करो। हर चीज की एक लिमिट होती है। कानूनी तौर पर जो होगा, वो होगा, लेकिन अब आप लोग शांत हो जाओ।’
क्या है पूरा मामला?
प्रणित मोरे का यह विवाद एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें शो के दौरान एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी। उस व्यक्ति ने इशारा किया था कि 370 खर्च करने के बाद उसे शारीरिक संबंध का हक मिलना चाहिए।
ये भी पढ़ें- ‘लगता है जैसे कल की ही बात हो’, ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर रैचेल शैली का इमोशनल पोस्ट; लिखा प्यारा नोट
इस पर प्रणित मोरे हंसते नजर आए, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि उन्हें उस वक्त उस बयान का विरोध करना चाहिए था।