फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Update: बायपास सर्जरी के बाद श्रीनिवासन की हालत में सुधार, 30 मार्च को पड़ा था दिल का दौरा

Fri, 08 Apr 2022 01:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनिवासन - फोटो : Social media
विज्ञापन

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर श्रीनिवासन की हाल में ही बायपास सर्जरी हुई है। कार्डिएक अरेस्ट के बाद 30 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी सेहत में पहले से ज्यादा सुधार है। ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोनरी केयर यूनिट में उनका इलाज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रिपल वेसल डिजीज से पीड़ित हैं श्रीनिवासन
बता दें, सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीनिवासन ट्रिपल वेसल डिजीज से पीड़ित हैं। साल 2019 में भी सांस लेने में तकलीफ होने के बादउन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीनिवासन ने अपने करियर में ज्यादातर मलयामल फिल्मों में काम किया है। 'ट्रैफिक', 'मनी बैक पॉलिसी' और 'नजान प्रकाशन' उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। साउथ सिनेमा के दर्शकों ने उनकी फिल्म को काफी सराहा है।  

250 से अधिक फिल्मों में किया है काम
श्रीनिवासन ने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वह बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी लोकप्रिय हैं। चिंताविष्टय श्यामला के लिए श्रीनिवासन को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें