फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर निर्माताओं ने जारी किया फिल्म 'मां बहन' का टीजर, जानें कब और कहां होगी रिलीज?

Fri, 15 May 2026 12:26 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maa Behen Release Date Announced On Madhuri Dixit Birthday: आज माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'मां बहन' के निर्माताओं ने एक खास टीजर जारी किया है। इसी के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
फिल्म 'मां बहन' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' का इंतजार अब खत्म हो गया है। आखिरकार, निर्माताओं ने आज फिल्म 'मां बहन' के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। जिससे इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

विज्ञापन

किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'मां-बहन'
आज माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने खासतौर पर फिल्म 'मां-बहन' का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' की रिलीज डेट भी बता दी है। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया और कैप्शन में लिखा, 'धक धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो। 'मां बहन' 4 जून से केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।'

फिल्म 'मां-बहन' - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है 'मां बहन' के टीजर में खास
यह टीजर 46 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत माधुरी और तृप्ति से होती है। दोनों मिलकर एक लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करती हैं, जिसमें उनकी मदद धर्णा दुर्गा करती हैं। दरअसल, फिल्म में तृप्ति और धर्णा ने माधुरी की बेटियों का किरदार निभाया है। रवि किशन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। कहानी इन्हीं चारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कई ट्विस्ट शामिल है।
विज्ञापन

फिल्म 'मां-बहन' के बारे में
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की डार्क कॉमेडी 'मां बहन' फिल्म का एलान 2026 की शुरुआत में ही हो गया था, लेकिन आज जाकर इसकी ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठा है। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जिन्हें विद्या बालन अभिनीत 'तुम्हारी सुलु' के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: 10 साल बाद मुंबई में खरीदा 'सपनों का घर', अविनाश मिश्रा ने परिवार संग किया गृहप्रवेश, लिखा- 'भगवान हम सबकी...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें