अपनों संग खुशियों भरे पल गुजारते गौरव और कृतिका
कृतिका और गौरव अपने दोस्तों और परिवारों वालों के बीच खुशी के पलों को जीते हुए नजर आए।
कृतिका के साथ उनकी दोस्तों ने एक क्यूट सेल्फी भी क्लिक की। इस तस्वीर में सोहा अली खान भी नजर आ रही हैं।
कृतिका कामरा की दोस्त उन पर खूब प्यार लुटाती नजर आईं। कृतिका की जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर उनकी सहेलियां काफी खुश हैं।
श्रेया धनवंतरी ने ही कृतिका कामरा की शादी की इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में वह कृतिका के साथ दिख रही हैं। उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं।
कृतिका की सहेलियों ने दूल्हे राजा यानी गौरव कपूर के साथ भी पोज दिए।
कृतिका कामरा की इस खुशी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। भव्य शादी की बजाय उन्होंने अपने घर की छत पर शादी का जश्न मनाया।
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं कृतिका कामरा?
शादी से इतर कृतिका कामरा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल एक फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन शमशुद्दीन फैमिली’ में नजर आईं। कृतिका ने टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से करियर शुरू किया था। यह टीवी का हिट सीरियल था। इसके बाद कुछ सीरियल करने के बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं गौरव कपूर एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं।