Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Reception Card Viral: एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इनकी शादी के बाद की ऑफ्टर वेडिंग पार्टी का एक कार्ड वायरल हो रहा है।
टीवी सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज में अलग पहचान बना चुकीं कृतिका कामरा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है। वह 11 मार्च यानी कल गौरव कपूर से शादी कर रही हैं। दोनों करीबी लोगों और परिवार के बीच रजिस्टर्ड मैरीज करेंगे। दूसरे सेलिब्रिटी की तरह दोनों भव्य शादी नहीं कर रहे हैं। लेकिन इस कपल ने ऑफ्टर वेडिंग पार्टी अपने दोस्तों और करीबी लोगों के लिए प्लान की है। इसी पार्टी का इन्विटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह इन्विटेशन कार्ड काफी हटकर है।
दोस्तों को खास अंदाज में किया इंवाइट
विज्ञापन
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की ऑफ्टर वेडिंग पार्टी के कार्ड में लिखा, ‘हम आपके साथ अपने शादी को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। जल्दी आइएगा, जब तक चाहे रुकिएगा।’ यह आफ्टर पार्टी 12 मार्च को होगी।
क्या होगी ऑफ्टर पार्टी की थीम?
कृतिका कामरा और गौरव कपूर मुंबई में ऑफ्टर वेडिंग पार्टी कर रहे हैं। यह सेलिब्रेशन जैज लाउंज में होगा। इसमें म्यूजिक और एक सुकून भरा माहौल गेस्ट के लिए प्लान किया गया है। इस पार्टी में फिल्म और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े सेलेब्स बतौर मेहमान नजर आएंगे।
करियर फ्रंट पर क्या रही हैं कृतिका कामरा?
शादी से इतर कृतिका कामरा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल एक फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन शमशुद्दीन फैमिली’ में नजर आईं। कृतिका ने टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से करियर शुरू किया था। यह टीवी का हिट सीरियल था। इसके बाद कुछ सीरियल करने के बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा, अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।