16 जून को इंस्टाग्राम पर कृति सेनन ने अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' से अपना शानदार लुक शेयर किया है। इस पोस्ट में कृति ने अपने स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और डायरेक्टर का शुक्रिया अदा किया है।
कृति ने फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अडाजानिया को श्रेय देते हुए कहा कि एली के कपड़े सिर्फ फैशन नहीं हैं, बल्कि वे उसके बेबाक और बिंदास स्वभाव को दिखाते हैं।
एसोसिएट कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर को लेकर कृति ने एली के लुक्स को जमीन पर उतारने के लिए उनकी मेहनत की सराहना की। हेयर और मेकअप आर्टिस्ट आसिफा अहमद और एड्रियन जैकब्स ने कुति का बीच लुक तैयार किया है।
कृति ने निर्देशक होमी अदजानिया को इस लुक का मास्टरमाइंड कहा, जिन्होंने एली के किरदार को इतना कूल और आसान बनाया।
इस तस्वीरों के साथ कृति ने लिखा, 'एली ने मुझे सिखाया कि हॉट और खूबसूरत होना अलग-अलग बातें नहीं हैं, बल्कि ये दोनों एक साथ चलती हैं।' उन्होंने अपने किरदार को आजाद, बेफिक्र और बेहद खूबसूरत बताया।
फिल्म में कृति के कपड़ों और स्टाइल में समुद्र तट का ग्लैमर और एक आजाद लड़की की झलक दिखती है। 'कॉकटेल 2' में कृति ने बिकिनी और मिनी-स्कर्ट जैसी ड्रेस पहनी हैं।
इस फिल्म में कृति के बोल्ड लुक को लेकर कट वाली मोनोकिनी और मिट्टी के रंगों वाले कपड़ों के साथ स्टाइलिश एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया है।
'कॉकटेल 2' साल 2012 की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'कॉकटेल 2' को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा में डेब्यू करेंगे 'द मम्मी' फेम अर्नोल्ड वोस्लू, विजय की फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार