‘तेरे इश्क में’ में हुई कृति के अभिनय की तारीफ
कृति आखिरी बार आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ धनुष प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। यह एक पैशनेट लव स्टोरी है, जिसमें कृति ने मुक्ति नाम का किरदार निभाया है। फिल्म में कृति के अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार किया है।
‘कॉकटेल 2’ में शाहिद और रश्मिका के साथ नजर आएंगी कृति
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 2012 में आई ‘कॉकटेल’ की सीक्वल है। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई थीं। इस फिल्म को पसंद किया गया था।