फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोहरा 2' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा, कब और कहां देखें बरुण सोबती और मोना सिंह की पुलिस ड्रामा सीरीज

Tue, 20 Jan 2026 12:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kohrra 2 OTT Release Date: बरुण सोबती और मोना सिंह की पुलिस ड्रामा वेब सीरीज 'कोहरा 2' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे यह सीरीज।
Register For Event
विज्ञापन
कोहरा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी पर 'कोहरा' की अपार सफलता के बाद, बरुण सोबती और उनकी टीम एक नए सीजन 'कोहरा 2' के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार मोना सिंह एक सख्त पंजाबी पुलिस अधिकारी के रूप में शो में शामिल हो रही हैं। आज निर्माताओं ने 'कोहरा 2' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे बरुण सोबती और मोना सिंह की यह सीरीज।

विज्ञापन

कब और कहां देखें 'कोहरा 2' सीरीज
'कोहरा 2' 11 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगा। यह सीरीज केवल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। आज मेकर्स ने एक 'कोहरा 2' का नया पोस्टर शेयर किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'धुंध में सच खो जाता है, आइए इस नए शहर में सच को ढूंढें।' यह सीरीज क्राइम, रहस्य और ड्रामा से भरी होगी।
विज्ञापन

'कोहरा 2' के बारे में
पॉपुलर वेब सीरीज 'कोहरा' का दूसरा सीजन अब वापस आ रहा है। पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। इस सीजन में नया केस, नई कहानी और नई जोड़ी दिखेगी। इस सीरीज में बरुण सोबती दोबारा असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार उनके साथ मोना सिंह नई कमांडिंग ऑफिसर धनवंत कौर के रोल में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने तस्वीरों के जरिए शेयर की 2016 की यादें, सलमान से लेकर सतीश कौशिक दिखे साथ, लिखा- 'एहसास नहीं....'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें