राशा थडानी
इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'आजाद' के जरिए रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इंडस्ट्री में कदम रखे। सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी डेब्यू किया। मगर, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही। हालांकि, राशा ने अपने आइटम नंबर 'ऊई अम्मा' से जरूर सुर्खियां बटोरीं।
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां'
- फोटो : X
शनाया कपूर
एक्टर संजय कपूर की बिटिया शनाया कपूर ने भी इसी साल अभिनय की दुनिया में बोहनी की। उन्होंने फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू किया। इसमें वे विक्रांत मैसी के अपोजिट नजर आईं। मगर, कमाई के मामले में फिल्म फुस्स साबित रही।
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जहां बॉलीवुड में स्थापित हो चुकी हैं, वहीं इस साल उनके बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म 'नादानियां' से डेब्यू किया था। हालांकि, इब्राहिम का यह ओटीटी डेब्यू था। मगर फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यू मिले।
ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार लवयापा
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
खुशी कपूर और जुनैद खान
फिल्म 'लवयापा' के जरिए आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इससे पहले जुनैद ओटीटी पर फिल्म 'महाराज' में नजर आए थे और उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। वहीं, खुशी कपूर ओटीटी पर आई फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आ चुकी थीं। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई दोनों सितारों की पहली फिल्म 'लवयापा' फ्लॉप रही।
आर्यन खान और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी इस साल डेब्यू किया। हालांकि, उन्होंने प्लेटफॉर्म ओटीटी चुना। उन्होंने सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू किया। उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। आर्यन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
अनीत पड्डा और अहान पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
अहान पांडे
इस साल का सबसे धमाकेदार डेब्यू अहान पांडे ने किया। एक्टर चंकी पांडे के भतीजे ने फिल्म 'सैयारा' के जरिए धूम मचा दी। बता दें कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की भी बतौर मुख्य कलाकार यह पहली फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' छा गई और 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ली।