फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी सफल रही, जानें अब कैसी है अभिनेता की तबीयत?

Sat, 22 Aug 2026 08:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan Health Update: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी सफल रही है। वह इलाज के बाद घर लौट आए हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। 

Register For Event
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में अपनी एक फिल्म के सेट पर एक्शन सीन करते समय कार्तिक आर्यन को घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। यह सर्जरी पूरी तरह से सफल रही है। वह इलाज के बाद अपने घर भी आ गए हैं। 

विज्ञापन


इलाज के बाद कैसी है कार्तिक आर्यन की स्थिति? 
कार्तिक आर्यन के प्रवक्ता के मुताबिक अभिनेता अभी ठीक हो रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।
अभिनेता के प्रवक्ता ने कहा, ‘कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म के सेट पर एक्शन सीन करते समय घुटने में चोट लग गई थी। उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई और अब वह घर वापस आ गए हैं। आराम कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। वह जल्द ही सेट पर वापस आएंगे।' 

विज्ञापन

फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

कार्तिक आर्यन करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
कार्तिक आर्यन की कुछ वक्त पहले एक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' रिलीज हुई। इसमें वह अनन्या पांडे के साथ नजर आए। करण जौहर बैनर की एक फिल्म ‘नागजिला’ में भी वह नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक इच्छाधारी नाग का किरदार करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें