फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश खेर ने आईपीएल के फाइनल में सुरों से बांधा समा, ‘शिव तांडव’ और ‘बगड़ बम बम’ गानों पर किया परफॉर्म

Sun, 31 May 2026 09:46 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kailash Kher IPL Final Performance: कैलाश खेर ने आईपीएल के फाइनल मुकाबले को अपनी परफॉर्मेंस से संगीतमय बना दिया। यहां देखिए किस अंदाज में कैलाश खेर के सुरों पर थिरके फैंस…

Register For Event
विज्ञापन
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले के दौरान सिंगर कैलाश खेर ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

शिव तांडव से की शुरुआत

विज्ञापन

कैलाश खेर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। कैलाश खेर ने फाइनल मुकाबले में इनिंग्स ब्रेक के दौरान अपने सुरों से समा बांध दिया। सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत शिव तांडव से की। इसके बाद उन्होंने कई अन्य गानों पर भी शानदार परफॉर्मेंस दी और पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
 

विज्ञापन


विज्ञापन

आईपीएल फाइनल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iplt20
आरसीबी को मिला 156 रनों का लक्ष्य
गुजरात और आरसीबी के बीच खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 155 रन बनाए।

गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 37 गेंदों पर 50 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। वहीं खबर लिखे जाने तक आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें