फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: कार्तिक की 'लव आज कल' की असफलता पर इम्तियाज ने की खुलकर बात, बोले- मैं इसमें बहुत कुछ डाल दिया था

Sun, 16 Mar 2025 03:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने कार्तिक आर्यन की 'लव आज कल' की असफलता पर खुलकर बात की और कहा कि मैंने इस फिल्म में बहुत कुछ डाल दिया था।
Register For Event
विज्ञापन
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' (2009) में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद 2020 में इम्तियाज ने इसी नाम से जब एक और फिल्म बनाई तो यह बुरी तरह नाकाम रही। सीक्वल फइल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। हाल ही में इम्तियाज ने इस फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की और जिम्मेदारी खुद पर ली।

विज्ञापन

Rajinikanth Films: 'बुलंदी' से लेकर 'अंधा कानून' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में नजर आए रजनीकांत

Trending Videos

इम्तियाज ने बताई फिल्म के न चलने की वजह
यूट्यूब चैनल 'गेम चेंजर्स' पर बात करते हुए इम्तियाज ने कहा कि 'लव आज कल 2' में उन्होंने कई गलतियां कीं। उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म में बहुत कुछ डालने की कोशिश की, जिससे यह भारी हो गई। फिल्म की सहजता खो गई। यह इतनी जटिल हो गई कि लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है।
Abhishek Bachahan: 'बॉब बिस्वास' से लेकर 'द बिग बुल' तक,अभिषेक की ये फिल्में सीधा ओटीटी पर हुईं रिलीज

कास्टिंग का किया बचाव
फिल्म की नाकामी के बाद सारा अली खान को उनके अभिनय के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था।  इस बातचीत में इम्तियाज ने साफ कहा कि असफलता का कारण कास्टिंग नहीं थी। उन्होंने कहा, "यह कास्टिंग की वजह से नहीं हुआ। सीक्वल बनाते वक्त एक मजबूत वजह होनी चाहिए। मेरे पास वजह थी, लेकिन मैं उसे ठीक से बता नहीं पाया। फिल्म की पब्लिसिटी में भी यह बात सामने नहीं आई।"
विज्ञापन

क्या अब भविष्य में सीक्वल नहीं बनाएंगे?
जब उनसे पूछा गया कि क्या 'लव आज कल 2' की नाकामी ने उन्हें सीक्वल बनाने से डरा दिया? इस पर  इम्तियाज ने जवाब दिया, "हां, कुछ हद तक। मेरे पास 'लव आज कल 2' के लिए नई कहानी थी फिर भी फिल्म नहीं चली। तो जब तक बहुत जरूरी न हो मैं सीक्वल नहीं बनाना चाहता। लेकिन कभी न कहो कभी- 'रॉकस्टार 2' बनाना अच्छा हो सकता है।" इम्तियाज ने यह भी साफ किया कि वे भविष्य में जरूरत पड़ने पर सीक्वल पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें