फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलमाल 5: कब रिलीज होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म? रोहित शेट्टी ने दी जानकारी

Sat, 19 Sep 2026 12:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Golmaal 5 Release Date: मेकर्स ने अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की अदाकारी से सजी फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज की तारीख का एलान किया है।
Register For Event
विज्ञापन
गोलमाल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी 'गोलमाल' गैंग के साथ बड़े पर्दे पर फिर से वही मस्ती और धमाल वापस लाने के लिए तैयार हैं। कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म 'गोलमाल 5' जल्द ही आ रही है। रोहित शेट्टी ने इसकी रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


पोस्टर में क्या है?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'गोलमाल 5' का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर काफी दिलचस्प है। इसके बैकग्राउंड में पहाड़, पुल और सड़कें दिखाई दे रही हैं।

गोलमान 5 - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
रोहित शेट्टी ने फिल्म 'गोलमाल 5' का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है 'हंसी, मजा, खुशी और परिवार... बस, और कुछ नहीं। 8 जनवरी 2027' फिल्म के पोस्टर पर लिखा है 'यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।'

शरमन जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@Sharman Joshi
जाने पहचाने चेहरे आएंगे नजर
'गोलमाल 5' में इस फ्रेंचाइजी के कई जाने-पहचाने चेहरे वापस आ रहे हैं, जिससे फिल्म के पांचवें हिस्से में पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। अजय देवगन 'गोपाल' के रोल में लौटेंगे, साथ ही अरशद वारसी 'माधव' के तौर पर, तुषार कपूर 'लकी' के तौर पर, कुणाल खेमू 'लक्ष्मण' के तौर पर और श्रेयस तलपड़े भी अपने रोल में वापसी करेंगे।

महेश बाबू: 'वाराणसी' के बाद इस दिग्गज फिल्ममेकर से हाथ मिला सकते हैं अभिनेता, होगा साउथ और बॉलीवुड का बड़ा मेल

शरमन जोशी हैं फिल्म का हिस्सा
इस रियूनियन में शरमन जोशी भी शामिल हो रहे हैं, जो लगभग दो दशक बाद 'गोलमाल' में वापसी कर रहे हैं। वह 2006 में आई ओरिजिनल 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने 'लक्ष्मण' का रोल निभाया था लेकिन उसके बाद की सीक्वल फिल्मों में वह नजर नहीं आए थे।
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विलेन हो सकते हैं अक्षय कुमार
  • फिल्म की कास्ट में एक बड़े नए कलाकार को भी शामिल किया जा रहा है।
  • अक्षय कुमार पहली बार 'गोलमाल' की दुनिया से जुड़ रहे हैं।
  • रोहित शेट्टी ने मार्च 2026 में अभिनेता के जन्मदिन पर उनके शामिल होने की घोषणा की थी।
  • अक्षय के रोल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
  • हालांकि, खबरों के अनुसार अभिनेता फिल्म में विलेन का रोल निभाते हुए दिख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें