फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर में रिलीज हुआ 'घर कब आओगे' वीडियो सॉन्ग, कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हुए बीएसएफ के जवान

Fri, 02 Jan 2026 07:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ghar Kab Aaoge Video Song Launch Event: फिल्म 'बॉर्डर 2' का मच अवेटेड गाना 'घर कब आओगे' नए वर्जन और रंगों के साथ शुक्रवार सुबह जारी किया गया। वहीं देर शाम जैसलमेर में बीएसएफ जवानों और फिल्म की स्टारकास्ट की मौजूदगी में इस गाने का वीडियो लॉन्च किया गया।
Register For Event
विज्ञापन
बॉर्डर 2 गाना लॉन्च - फोटो : यूट्यूब- @tseries
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' के वीडियो को जैसलमेर में लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान और कई नामचीन हस्तियां भी शामिल रहीं। गाने के वीडियो को लॉन्च किया गया, इसका ऑडियो शुक्रवार सुबह रिलीज कर दिया गया था। 
विज्ञापन

 



गाने के वीडियो में क्या कुछ दिखा? 

गाने के वीडियो में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आते हैं। गाने में सनी देओल को चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आते हैं, वहीं वरुण, दिलजीत और अहान गाते हुए दिख रहे हैं। गाने में सनी देओल काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वो अपनों को याद करते हुए काफी उदास नजर आते हैं। सबसे पहले गाने की शुरुआत वरुण धवन से होती है जो अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वरुण, दिलजीत और अहान शेट्टी गाते हुए नजर आते हैं। 
विज्ञापन




दिलजीत दोसांझ इवेंट में मौजूद नहीं
दिलजीत को छोड़ फिल्म की स्टार कास्ट से सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी मौजूद हैं। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सोनू निगम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जीप से इवेंट में पहुंची स्टारकास्ट 
इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने जीप से एंट्री की। जीप से चक्कर लगाते हुए स्टार कास्ट वहां मौजूद सभी जवानों और लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आई। 


विज्ञापन

घर कब आओगे गाना लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के जवानों की मौजूदगी 
इस इवेंट में बीएसएफ के जवान भी मौजूद हैं। गाने के वीडियो लॉन्च से पहले ऑडियो को प्ले किया गया। इस दौरान वहां जवान और उनके परिवारों ने भी गाने के ऑडियो को सुना। यह देशभक्ति से भरे गाने का वीडियो रिलीज हो चुका है। इस खास मौके पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीत लिया। देश के जवानों की भावनाओं, उनके त्याग और देशप्रेम को दर्शाता यह वीडियो सॉन्ग न सिर्फ मनोरंजन करता हुआ नजर आ रहा है, बल्कि हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का भी काम कर रहा है।

f
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें