फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhari: कब रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी'? दिखेगी मुश्किलों से लड़ती एक मां की कहानी

Fri, 21 Aug 2026 12:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gandhari Release Date: फिल्म 'अस्सी' के बाद तापसी पन्नू अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' में नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने इसकी रिलीज की तारीख का एलान कर दिया है। उन्होंने इसकी कहानी के बारे में भी बताया है।
Register For Event
विज्ञापन
गांधारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'गांधारी' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इश्वक सिंह, छाया कदम, स्वस्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक देवाशीष मखीजा हैं। जबकि इसकी लेखिका और निर्माता कनिका ढिल्लों हैं।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'गांधारी'?
  • अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' 3 सितंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
  • एक्शन-थ्रिलर फिल्म दिखाती है कि जब किसी महिला की प्यारी चीजें खतरे में हों, तो वह किस हद तक जा सकती है।
  • इसमें यह भी दिखाया गया है कि मां के प्यार से ज्यादा ताकतवर कोई चीज नहीं होती। 
  • वह अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए जो सफर तय करती है, उससे ज्यादा मुश्किल कोई सफर नहीं होता।

गांधारी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
एक काल्पनिक शहर 'जॉयपुरा' की पृष्ठभूमि पर आधारित, 'गांधारी' अटूट विश्वास, शांत सहनशक्ति और अदम्य साहस की कहानी है। कहानी के केंद्र में 'बानी' (तापसी पन्नू) है, एक ऐसी मां जिसकी ममता की परीक्षा हर मोड़ पर होती है। उसे पूरे यकीन और त्याग के साथ अकल्पनीय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
तापसी पन्नू के अब तक के सबसे मुश्किल फिजिकल रोल्स में से एक मानी जाने वाली इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी गहरा मेल है।

Babita Singh Reporting: हत्या के केस की गुत्थी सुलझाती नजर आई 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग', ट्रेलर में दिखी झलक

गांधारी - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी ने कनिका के साथ दोबारा किया काम
'फिर आई हसीन दिलरुबा' की सफलता के बाद, यह फिल्म नेटफ्लिक्स को कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू के साथ फिर से एक साथ लाती है। 
लेखिका और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों ने कहा, 'गांधारी' के जरिए हम एक ऐसी महिला की कहानी बताना चाहते थे, जो अपनी परिस्थितियों से अपनी पहचान तय नहीं होने देती। बानी का सफर बहुत ही सच्चा, कभी न रुकने वाला और बेहद निजी है। इसी बात ने मुझे शुरू से ही उसकी ओर खींचा। तापसी के साथ फिर से काम करना बहुत खास रहा है।'
विज्ञापन

तापसी पन्नू का वर्कफ्रंट
तापसी पन्नू को आखिरी बार फिल्म 'अस्सी' में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी। 30 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 13.43 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। आलोचकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें