सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने युवा कर्मियों के साथ बेहतर रिश्ते को ब्लॉग के जरिए साझा किया है। अमिताभ कहते हैं, 77 साल की उम्र में 27 साल के नौजवानों के साथ काम करना मुश्किल होता है, लेकिन उनके साथ अपने अनुभव साझा करना बेहतरीन रहा।
अमिताभ नौजवानों से बात करते कहते हैं, मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं खाना खाने के बाद बुजुर्गों की तरह 'एक था राजा, एक थी रानी' की कहानियां सुनाता हूं। मुझे ज्यादा तवज्जो मत दिया करो क्योंकि मैं इसके लायक नहीं हूं। अमिताभ 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' के साथ फिल्मों में आए थे। वह राजेश खन्ना के साथ 'आनंद' और 'नमक हराम' में नजर आए लेकिन 'जंजीर' के बाद उनकी मौजूदगी का मतलब बदल गया। वे जहां खड़े हो जाते, लाइन वहीं से शुरू होती। आज भी हालात बदले नहीं हैं। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने सफलता का जो दौर देखा वो और किसी के लिए संभव नहीं हो पाया।
अमिताभ बच्चन फिल्म ठग्स अॉफ हिन्दुस्तान में काम कर चुके हैं, फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर अच्छी कमाई भी की थी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर कपूर भी होंगे। 'ब्रह्मास्त्र' बड़े बजट वाली फिल्म है और यह क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।