ईद की मेहंदी रचवाती दीपिका कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
घर की रौनक देख शोएब बोले- 'माशाअल्लाह'
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के यहां ईद के त्यौहार की तैयारी चल रही हैं। अपने हालिया व्लॉग में एक्टर ने दिखाया था कि पूरी फैमिली साथ में शॉपिंग करने गई। अब घर की महिलाओं ने संजने-संवरने की तैयारी शुरू की है। चांद रात से पहले दीपिका कक्कड़, उनकी सास और ननद ने हाथों पर ईद की मेहंदी रचाई है। घर की रौनक देख शोएब बोले- 'माशाअल्लाह'।
दीपिका और शोएब के घर ईद की तैयारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
चांद रात पर खुश दिखे शोएब
शोएब इब्राहिम और दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'ईद की तैयारी'। घर की महिलाएं जहां मेहंदी रचवा रही हैं, वहीं शोएब चांद रात को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हैं। वे कह रहे हैं, 'आज चांद रात है। कल ईद होगी। बस इसी की तैयारी हैं'। परिवार के साथ ईद सेलिब्रेशन की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।
बीते महीने हुआ दीपिका का ऑपरेशन
बता दें की दीपिका कक्कड़ सेहत संबंधी कारणों से इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वे फैंस से रूबरू होती रहती हैं। उनके पति शोएब नियमित व्लॉग साझा करते हैं। पिछले साल उन्हें लिवर कैंसर का पता चला था। उनकी सर्जरी हो चुकी है। वहीं, बीते महीने उन्हें पेट में अचानक दर्द तेज दर्ज उठा। जांच में मालूम हुआ कि सिस्ट है। इसका भी ऑपरेशन के जरिए उपचार हो चुका है। फिलहाल वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।