अक्षय कुमार और उमेश मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@umesh0608
‘खिलाड़ी’ फिल्में न बनाने का क्यों लिया फैसला?
उमेश मेहरा आगे कहते हैं, ‘‘करीब छह साल सिर्फ यही करते-करते मैं बाकी चीजों पर ध्यान ही नहीं दे पा रहा था। घर की जिम्मेदारियां थीं, बहुत सारे काम थे। तब लगा कि थोड़ा पॉज लेना चाहिए। हालांकि रिश्तों में कभी दूरी नहीं आई। आज भी मिलते हैं, तो वैसे ही प्यार से गले मिलते हैं। साथ बैठकर खाना खाते हैं। हमारे बीच कुछ नहीं बदला।’
उमेश ने बताया अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्लान
उमेश मेहरा आगे फिल्में बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह बताते हैं, ‘मैं आज भी मिथुन दा, सनी देओल, जैकी श्रॉफ जैसे लोगों के टच में हूं। इंडस्ट्री में अपने लोग हमेशा जुड़े रहते हैं। मुझे यकीन है कि आज भी अगर मैं किसी को अच्छी स्क्रिप्ट दूं, तो वो जरूर काम करेंगे।'