फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Rampal: 7 साल तक डेट करने के बाद एक-दूजे के हुए अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला, गोवा में रजिस्टर की अपनी शादी

Fri, 21 Aug 2026 06:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal-Gabriella Demetriades Marriage: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अपनी शादी को रजिस्टर करवा लिया है।

Register For Event
विज्ञापन
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तरी गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराने की जरूरी प्रक्रिया पूरी की। पीटीआई की खबर के मुताबिक सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने इनकी शादी को राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर किया है। 

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स - फोटो : इंस्टाग्राम@rampal72

कैजुअल ड्रेस में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा कपल

  • कैजुअल ड्रेस में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे।
  • अर्जुन की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। काफी समय से यह जोड़ा पणजी के पास सुकोरो में रह रहा है।
  • सब-रजिस्ट्रार अधिकारी ने बताया कि शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा।
 

लगभग 7 साल से रिश्ते में हैं अर्जुन-गैब्रिएला
अर्जुन रामपाल 2019 से गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिश्ते में हैं। यह कपल दो बेटों, आरिक और आरिव के माता-पिता भी हैं। दाेनों लिव-इन में रहते हैं। अब यह कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। इन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर करवा लिया है।
बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहले मेहर जेसिया से शादी हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। लेकिन अर्जुन और मेहर ने साल 2018 में अलग होने की घोषणा की थी। फिर साल 2019 में उनका फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया। 

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अर्जुन रामपाल? 
इस साल अर्जुन रामपाल हिट फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए। इसके अलावा वह फिल्म 'सतलुज' का भी हिस्सा थे। अब वह एक फिल्म 'तीसवीं मंजिल' में भी दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें