अर्जुन कपूर ने मां के बारे में क्या कहा?
अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें अर्जुन कपूर शादी की स्पीच दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के बारे में बात की है।
- उन्होंने कहा कि आज मेरा पूरा परिवार यहां है। मेरे डैड ठीक वहीं खड़े हैं। हम सब यहां एक साथ हैं।
- मैं इस पल का इस्तेमाल अपनी मां के बारे में बात करने के लिए करना चाहता हूं।
- बस एक पल के लिए क्योंकि उन्हें पिछले कुछ दिनों का हर पल बहुत पसंद आता।
- उन्हें हर रस्म पसंद आती, उन्हें हर छोटी-छोटी बात पसंद आती।
- वह सब कुछ ठीक वैसे ही करतीं जैसा रोहन का परिवार चाहता था।
- वह डांस करतीं, जश्न मनातीं।
- किसी न किसी तरह आज यहां मौजूद आप सभी का ख्याल रखने का तरीका ढूंढ लेतीं।
अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर
- फोटो : PTI
अर्जुन को लेकर क्या बोलीं अंशुला?
उन्होंने आगे लिखा, 'हम साथ बड़े हुए हैं, एक-दूसरे को बहुत परेशान किया है, एक-दूसरे की रक्षा की है... हमने जिंदगी के कई अलग-अलग पड़ाव साथ में देखे हैं। अब यह पल भी है। बहुत कुछ बदल गया है और बहुत कुछ बदलता रहेगा। मगर मुझे लगता है कि कुछ रिश्ते इन सबके बीच और मजबूत होते जाते हैं। भाई, जिंदगी हमें कहीं भी ले जाए, मैं हमेशा तुम्हारी छोटी बहन रहूंगी। तुम हमेशा मेरे लिए घर जैसे रहोगे। हमेशा और हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी।'
अर्जुन कपूर का काम
काम की बात करें तो, अर्जुन कपूर को आखिरी बार 2025 की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ देखा गया था।