फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से कराहते नजर आए अनुपम खेर, सिकंदर ने शेयर किया वीडियो; फैंस हुए चिंतित

Thu, 22 Jan 2026 10:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें अनुपम खेर दर्द से कहराते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि सिकंदर खेर ने शेयर किया है।
Register For Event
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदर खेर ने अपने पिता अनुपम खेर का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें अनुपम खेर दर्द की वजह से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। अनुपम के इस वीडियो को देखकर फैंस को एक्टर की काफी चिंता सता रही है।
विज्ञापन

 

अनुपम का वायरल वीडियो
सिकंदर खेर ने पिता अनुपम खेर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम ने बताया कि एक दांत निकलवाने के बाद उनके गाल का एक हिस्सा सुन्न हो गया था। वीडियो में सिकंदर मजाक में अपने पापा के गाल पर हल्का-हल्का हाथ फेरते हैं। पहले तो अनुपम चौंक जाते हैं और कहते हैं, 'क्या करने वाला है? ज्यादा जोर से मत मारना, वरना उल्टे हाथ से मारूंगा और तेरी नाक तोड़ दूंगा।' फिर अचानक से अनुपम हैरान होकर अपना चेहरा पकड़ लेते हैं और कहते हैं, 'क्या करोगे आप?' बाद में जब सिकंदर फिर से अनुपम के गालों को छूने की कोशिश करते हैं तो अनुपम चेहरा दूसरी तरफ करके कहते हैं, 'नहीं-नहीं बेटा, ऐसा नहीं करते। मत करो।'

सिकंदर का पोस्ट
सिकंदर ने इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर का वीडियो शेयर किया है। सिकंदर ने कैप्शन में लिखा, 'जावेद अख्तर (चाचा), बोनी कपूर, अनिल कपूर, शेखर कपूर (चाचा)... दांत निकलवाने के बाद खेर साब का मजेदार वीडियो।' अनुपम के इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट्स कर अपनी चिंता जताई है।
  • एक फैन ने लिखा, 'खेर साहब और आप मेरे पसंदीदा हैं'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'मुझे ये बाप-बेटे की जोड़ी और उनकी मस्ती बहुत पसंद है'
  • एक फैन ने लिखा, 'अनुपम जी, आपको इस दर्द में देखकर अच्छा नहीं लग रहा, मुझे आपकी चिंता हो रही ह।'
     
विज्ञापन

अनुपम खेर के बारे में
यह सब हंसी-मजाक वाला प्यारा पिता-पुत्र का वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अनुपम हाल ही में 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं और जल्द 'खोसला का घोसला 2' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: सुंदर सी की अगली फिल्म का टाइटल है 'पुरुषन'; योगी बाबू और विशाल के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें