फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अनुपम खेर ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो, पहाड़ों के बीच 'नीले गगन के तले' गाने के साथ नजर आए एक्टर

Tue, 07 Oct 2025 11:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पहाड़ों के बीच चलते नजर आ रहे हैं। अनुपम का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक अनोखा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अकेले पहाड़ों के बीच सैर करते नजर आ रहे हैं। अनुपम के इस वीडियो में 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'हमराज' का गाना 'नीले गगन के तले' सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम पहाड़ों के बीच सैर करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'जब आप अकेले चलते हैं, तो आपको पता चलता है कि आप वास्तव में कितने शक्तिशाली हैं।'

अनुपम खेर का करियर
अनुपम खेर हाल ही में फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में नजर आए। इस फिल्म में अनुपम ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई है। इसके अलावा अनुपम 'मेट्रो इन डीनो' और 'तन्वी द ग्रेट' में भी नजर आए। फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में अभिनय के साथ अनुपम ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया।
विज्ञापन

फिल्म 'हमराज' के बारे में
'हमराज' 1967 में रिलीज हुई एक सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन बी.आर. चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म का लेखन अख्तर-उल-ईमान ने किया था। इस फिल्म में राज कुमार, सुनील दत्त, विमी और मुमताज मुख्य भूमिकाओं में नजर आए, जबकि बलराज साहनी, मदन पुरी, जीवन, इफ्तिखार और सारिका सहायक भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का संगीत रवि ने दिया और गीत साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फील्म का राष्ट्रीय फील्म पुरस्कार जीता था। 

यह भी पढ़ें: Adnan Sami: 'कहीं ज्यादा याद कर रहा हूं,', अदनान सामी ने अपनी मां की पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें