अल्फा ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म 'अल्फा' के कलाकारों की फीस की चर्चा
आलिया भट्ट और शरवरी की नई फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में महिलाएं नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावैल ने किया है।
इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इसके कलाकारों को मिली फीस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, मेकर्स या कलाकारों की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।