फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महाभारत’ पर होगी विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म! शुरू कर चुके हैं काम; आमिर और राजामौली भी जता चुके हैं इच्छा

Sat, 21 Feb 2026 09:23 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Bhardwaj On Mahabharata: अब तक एक्शन लव स्टोरी बनाने वाले विशाल भारद्वाज अब महाभारत पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। जानिए क्या उनकी अगली फिल्म महाभारत पर ही होगी…
Register For Event
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाव्य महाभारत एक ऐसा विषय है, जिस पर कई फिल्ममेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। इनमें एसएस राजामौली और आमिर खान जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक विशाल भारद्वाज का नाम भी शामि हो गया है। शेक्सपियर के नाटकों पर अधिकांश फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज अब भारत के सबसे बड़े महाकाव्य पर एक भव्य फिल्म बनाना चाहते हैं। विशाल इसे अपनी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानते हैं।

महाभारत पर विशाल भारद्वाज शुरू कर चुके हैं काम

विज्ञापन

पीटीआई के साथ बातचीत में विशाल भारद्वाज ने महाभारत को बनाने को लेकर कहा कि मुझे महाभारत को, पूरे महाभारत को समकालीन समय के अनुरूप ढालने का मन करता है। लेकिन यह बहुत बड़ा काम है और मैंने इस पर कुछ काम पहले ही कर लिया है। मुझे नहीं पता कि यह मेरी अगली परियोजना होगी या नहीं। अभी तो ‘ओ रोमियो’ का जश्न मनाने का समय है।

विज्ञापन

आमिर खान और एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर और एसएस राजामौली भी जता चुके हैं इच्छा
विशाल भारद्वाज अकेले नहीं हैं, जिन्होंने महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने में रुचि दिखाई है। एसएस राजामौली जैसे फिल्म निर्माताओं ने भी महाभारत को रूपांतरित करने की इच्छा व्यक्त की है। जबकि आमिर खान के लिए यह परियोजना लंबे समय से एक सपना रही है।

पिछले दिनों न्यूज18 के साथ एक बातचीत में आमिर ने इसे अपना एक सपना बताते हुए कहा था कि यह मेरा सपना है, देखते हैं कि यह कभी साकार होता है या नहीं। मुझे सचमुच यह अवसर मिलना अच्छा लगेगा, लेकिन यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में भिड़ते हैं’, कंगना से झगड़े पर बोलीं तापसी; दोस्ती को लेकर कही ये बात

भारतीय इतने गहरे रूप से जुड़े हुए हैं, यह हमारे खून में है। मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा भारतीय होगा, जिसने भगवत गीता न पढ़ी हो या कम से कम अपनी दादी से न सुनी हो। ऐसी फिल्म बनाना, जो सभी भारतीयों के लिए इतनी महत्वपूर्ण है, एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

मैं अक्सर कहता हू, ‘आप महाभारत को निराश कर सकते हैं, लेकिन महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगी।’ मैं यह चाहता हूं कि अगर मैं कभी यह फिल्म बनाऊं, तो इसे इस तरह बनाऊं कि सभी भारतीयों को वास्तव में गर्व महसूस हो। एक अन्य इंटरव्यू में आमिर ने इसे अलग-अलग निर्देशकों के साथ मिलकर बनाने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें