फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan on Sunil Grover: ‘यह मिमिक्री नहीं…’, सुनील ग्रोवर के वीडियो पर आमिर ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Mon, 05 Jan 2026 03:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Reaction on Sunil Grover Mimicry: हाल ही में सुनील ग्राेवर ने कपिल के शो पर एक्टर आमिर खान की नकल की। अब उनका वायरल वीडियो देखकर खुद आमिर खान ने रिएक्शन दिया है। जानें एक्टर ने क्या कहा ?
Register For Event
विज्ञापन
आमिर खान-सुनील ग्रोवर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथे सीजन ओटीटी पर टेलीकास्ट हो रहा है। हाल ही में शो पर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट पहुंचे। इस मौके पर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का लुक अपनाया और उनकी मिमिक्री की। उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया और सुनील का यह मिमिक्री वीडियो खूब वायरल हुआ। अब इस पर खुद आमिर खान ने पहली बार रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन


सुनील ने की आमिर की मिमिक्री
हाल ही में रिलीज हुए शो के नए एपिसोड में सुनील ग्रोवर ‘उन्नीस बीस आमिर’ बनकर मंच पर पहुंचे। यहां उनकी हरकतों से लेकर लुक तक वो हूबहू आमिर जैसे ही लग रहे थे। उनके इस अंदाज को शो के होस्ट कपिल शर्मा, गेस्ट कार्तिक-अनन्या के साथ जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी खूब एंजॅाय किया।
 


यह खबर भी पढ़ें: मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा करके जिया शंकर ने किया पब्लिसिटी स्टंट? टीम ने आधिकारिक तौर पर दी सफाई
विज्ञापन


मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने भी की तारीफ
अब जब खुद आमिर ने अपनी मिमिक्री का यह वीडियो देखा तो वो सुनील की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। बॅालीवुड हंगामा को दिेए एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा- ‘मैं इसे मिमिक्री नहीं मानता। मुझे यह इतना सच्चा लगा जैसे कि मैं अपने आप को ही देख रहा हूं। मैंने अब तक इसकी एक छोटी सी क्लिप देखी है पर जल्द ही मैं पूरा एपिसोड देखूंगा।’ आमिर ने आगे कहा- ‘जो मैंने देखा वो अनमोल था। मैं इसे देखकर इतना हंसा कि मैं सांस भी नहीं ले पा रहा था। इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। मैंने खुद इसे देखकर खूब एंजॉय किया।’ 

सुनील करते हैं कई कलाकारों की मिमिक्री
बता दें इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स अपनी मिमिक्री के लिए सुनील की तारीफ कर चुके हैं। कपिल के शो पर सुनील अक्सर कई कलाकारों की मिमिक्री करते हैं। वो कभी शाहरुख तो कभी सलमान बनकर भी मंच पर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें