घर के नए कप्तान चुने गए गुल्लू
बिग बॉस 20 के इस सीजन में घर में कैप्टन बनने की रेस से ज्यादा घरवाले घर में टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं। जहां सीजन की शुरुआत में डीएसए कैप्टन थे। वहीं दूसरे हफ्ते गुल्लू को कैप्टन बनाया गया। अब तीसरे हफ्ते फिर से टास्क जीत कर वह कैप्टन बन गए। गुल्लू का बिग बॉस के घर में बतौर कैप्टन यह दूसरा वीक होगा।
आम्रपाली ने बताया कौन है घर में असली एक्टर?
भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे घर के सभी मसलों पर काफी कुछ बोलती हैं। इस हफ्ते भी घर में हुए हंगामे पर उन्होंने अपनी राय रखी। बिग बॉस 20 के वायरल हुए प्रोमो में वह एक्टर्स और उनकी एक्टिंग पर काफी कुछ बोलती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘यहां सभी एक्टर्स हैं, एक्टिंग में कोई छोटा बड़ा नहीं होता, कि तुम लीड रोल करते हो, छोटे एक्टर हो, मेरी मिमिक्री करते हो, कोई फुटेज की बात करता है तो मेरे तन बदन मैं आग लग जाती है।’
बिग बॉस में 'दृश्यम 3' के सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकेंड का वार में पहुंचेंगे अजय देवगन
वहीं बिग बॉस 20 के इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ और भी खास होने वाला है। क्योंकि इस एपिसोड में अभिनेता अजय देवगन और जयदीप अहलावत मेहमान बन कर पहुंचेंगे। एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का प्रमोशन करते नजर आएंगे।