फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB 19 वीकएंड वार में होगा धमाल, गायक शान देंगे प्रतियोगियों को टास्क; सिंगर ने कहा- नेहल तुम कहो तो पूरा दिन…

Sun, 19 Oct 2025 09:05 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: हाल ही में बिग बॉस 19 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वीकएंड का वार में अतिथि के तौर पर सिंगर शान पहुंचे हैं। साथ ही वो प्रतियोगियों को टास्क देते दिख रहे हैं। 

Register For Event
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 आए दिन रोमांचक होता जा रहा है। वैसे भी शनिवार-रविवार के दिन तो प्रतियोगियों की जमकर क्लास लगती है। इस बार भी कुछ वैसा ही हो रहा है। आज रविवार के दिन एपिसोड में गायक शान गेस्ट के तौर पर शो की शोभा बढ़ाने पहुंचने वाले हैं, जिसका प्रोमो सामने आया है। इसके अलावा उन्हें कंटेस्टेंट्स को जबरदस्त टास्क देते देखा जा रहा है। चलिए देखते हैं प्रोमो। 

सलमान ने किया शान का स्वागत

विज्ञापन

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान ने गायक शान का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘प्यार करने वाले प्यार करते हैं, आ रहे हैं शान।’ यह सुनकर बिग बॉस के सभी घरवाले बेहद खुश हो जाते हैं और तालियों के साथ सिंगर शान का अभिवादन करते हैं।
 
शान ने प्रतियोगियों को दिया टास्क

फिर आगे प्रोमो में देखा जाता है कि शान कहते हैं, ‘एक टास्क हमें मिला है। नेहल तुम जो कहो तो पूरा दिन तुम्हारे साथ। ये लाइन आपको एक-दूसरे को डेडिकेट करना है।’ यह सुनकर नेहल हंसते हुए कहती हैं, ‘फिलहाल तो बसीर।’ इसके बाद सलमान प्रणीत से कहते हैं, ‘तुम जो कहो तो पूरा सीजन तुम्हें इग्नोर कर दूं।’ इस लाइन को प्रणीत ने शहबाज को डेडिकेट किया। इसके बाद शान कहते हैं कि वो सबके लिए एक गिफ्ट लेकर आए हैं। फिर सलमान ने सभी नॉमिनेशन प्रतियोगी को बुलाया कि देखते हैं कौन घर से बाहर जाता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: क्या बंपर ओपनिंग ले पाएगी 'थामा'? आयुष्मान खुराना-रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का एडवांस बुकिंग में है ऐसा हाल

रोमांचक मोड़ पर है बिग बॉस 10
‘बिग बॉस 19’ इस बार 'घरवालों की सरकार' थीम पर आधारित है, जिसमें घर के सदस्य अलग-अलग ग्रुप्स में बंटे हुए हैं। बीते हफ्ते ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम जीशान कादरी शो से बाहर हो चुके हैं, जबकि अब भी गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, आशनूर कौर, तान्या मित्तल, नेहाल चुदासमा, मालती चाहर, मृदुल और शहबाज बदेशा जैसे नाम ट्रॉफी की दौड़ में हैं। अब यह देखना को इस वीकएंड का वार में कौन शो से बाहर होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें