नेटिजन्स ने जताई चिंता, पूछा- 'हाथ में क्या हुआ?'
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स ने चिंता जाहिर करते हुए पूछा है कि उनके हाथ में क्या हुआ है? फैंस पूछ रहे हैं, 'आपके हाथ में क्या हो गया है?' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'आपका डांस धमाकेदार है, लेकिन हाथ में चोट कैसे लगी आपको'? एक अन्य यूजर ने पूछा, 'आप लाखों नहीं, करोड़ों में एक हो अक्षरा जी'।
गाने पर आया सकारात्मक रिएक्शन
बात करें अक्षरा सिंह के हालिया रिलीज गाने की तो 'झुमका सवा लाख के गाने को उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। इसके अलावा इस गाने को उन्हीं के ऊपर फिल्माया भी गया है। गाने के बोल रवि चौहान ने लिखे हैं। गाने को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आप शेरनी हैं और शेरनी बनकर ही रहिएगा'। कुछ यूजर्स ने लिखा है, 'भोजपुरी की शेरनी'।