फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atif Aslam: बैन लगाने वालों का आतिफ असलम ने किया धन्यवाद, बोले- ‘काम करने की कमी महसूस नहीं होती’

Wed, 12 Aug 2026 08:53 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Atif Aslam: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की आवाज के भारत में भी लाखों फैंस हैं। हालांकि, साल 2016 के बाद से वह भारत में काम नहीं कर पाए हैं। अब सिंगर ने इस मामले पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Register For Event
विज्ञापन
आतिफ असलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2016 उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर रोक लग गई थी। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने भी अपने सदस्यों से पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों को नए प्रोजेक्ट्स में काम न देने का प्रस्ताव पास किया था।

विज्ञापन


इस बैन का असर आतिफ असलम समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों पर पड़ा। अब आतिफ ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान भारत में अपने करीब एक दशक लंबे ब्रेक के बारे में खुलकर बात की।

भारत में बैन को लेकर क्या बोले आतिफ असलम?
भारत में अपनी गैरमौजूदगी के बारे में बात करते हुए आतिफ असलम ने कहा कि उन्हें भारत में बैन हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘यह भारत सरकार का फैसला था। उन्होंने पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगाने का फैसला किया। अब पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों पर बैन है। पिछले 10 साल से मैंने वहां कोई गाना नहीं किया है।’

आतिफ ने यह भी बताया कि भारत में उनके फैंस अब भी उनका म्यूजिक सुनने का तरीका ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनके फैंस VPN के जरिए उनके गाने सुन रहे हैं और सीडी बनाकर एक-दूसरे को दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पाइरेसी को पसंद नहीं करता, लेकिन म्यूजिक जहां पहुंचना होता है, वहां पहुंच ही जाता है।’

विज्ञापन

आतिफ असलम - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय फैंस के लिए खास मैसेज
आतिफ असलम ने अपने भारतीय फैंस के लिए भी खास मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से दुखी होने की जरूरत नहीं है। सिंगर ने कहा, ‘मैं हमेशा आपको बताना चाहता था कि मुझे आप लोगों की याद आती है। मुझे वहां काम करने की कमी महसूस नहीं होती, लेकिन मुझे आप लोगों की याद आती है।’

आतिफ ने आगे कहा कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से काफी कुछ सीखा है। उनके मुताबिक, अगर भारत में यह बैन नहीं लगा होता तो शायद वह अपना खुद का म्यूजिक बनाने की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते।

उन्होंने कहा, ‘अगर यह बैन नहीं हुआ होता तो शायद मैं अपना खुद का म्यूजिक नहीं बना पाता। इसलिए मैं इसके लिए भी आप लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं उन लोगों का भी शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मुझ पर बैन लगाया, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो शायद मैं खुद को एक्सप्लोर नहीं कर पाता।’

विज्ञापन

आतिफ असलम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में बहुत पॉपुलर हैं आतिफ असलम

  • आतिफ असलम पाकिस्तान के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं और भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है।
  • बॉलीवुड में उन्हें खास पहचान फिल्म ‘कलयुग’ (2005) के गाने ‘आदत’ से मिली थी।
  • इसके बाद फिल्म ‘जहर’ का गाना ‘वो लम्हे’ भी काफी पसंद किया गया।
  • इसके बाद आतिफ ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी।
  • उनके पॉपुलर गानों में ‘तेरे बिन’, ‘पहली नजर में’, ‘तेरा होने लगा हूं’, ‘तू जाने ना’, ‘जीने लगा हूं’, ‘बे इंतहां’, ‘जीना जीना’ और ‘तेरे संग यारा’ जैसे गाने शामिल हैं।
  • आतिफ असलम को उनके प्लेबैक सिंगिंग के लिए कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर की कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ेंं- Exclusive: 'प्रियंका चोपड़ा से उड़ना सीखा..'; मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें