अर्शदीप सिंह और समरीन कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिंह ने भी किया गर्लफ्रेंड का समर्थन
समरीन की इस पोस्ट पर अर्शदीप सिंह ने भी उनका पूरा साथ दिया। क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समरीन का पोस्ट शेयर करते हुए उनके लिए प्यार जताया।
उन्होंने लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है बेबी। तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो। उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं, जिन्हें इस बात की बहुत चिंता है कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, प्लीज थोड़ा आराम करें। खुद भी जिएं और दूसरों को भी जीने दें। इस दुनिया और इंटरनेट को बेहतर बनाने की कोशिश करें। प्यार बांटें और प्यार को अपनी जिंदगी में आने दें। दयालु बनें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। आपको भी इसका अच्छा फल मिलेगा।'
क्रिकेटर ने समरीन की तारीफ करते हुए उन्हें एक साफ दिल वाली, समझदार और प्यार से भरी इंसान बताया। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो ऑनलाइन ट्रोलिंग के बीच उनके रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं। अर्शदीप ने कहा कि किसी से प्यार करना और बदले में प्यार पाना इंसान के लिए सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है।
ये भी पढ़ें- किंग: शाहरुख के जन्मदिन पर आधी रात में रिलीज होगा टीजर? मन्नत के बाहर हो रही तैयारी, बढ़ी फैंस की धड़कन