शो की स्ट्रीमिंग रोकने और माफी की मांग
कर्नल वेंबू शंकर ने मेकर्स से इस गलती को डिजिटल तरीके से सुधारने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक इस सीन को ठीक नहीं किया जाता, तब तक शो की स्ट्रीमिंग रोक दी जानी चाहिए।
उन्होंने लिखा, ‘क्या कोई एयर हेडक्वार्टर से प्रोड्यूसर्स से संपर्क कर सकता है और रंग को डिजिटल तरीके से बदलवा सकता है? तब तक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसकी स्क्रीनिंग रोक दी जाए और मुख्यधारा के मीडिया में माफी भी जारी की जाए।’
सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ रिव्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@worldofsiddharth
‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के बारे में
सीरीज को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने बनाया है और इसका निर्देशन ‘असुर’ फेम ओनी सेन ने किया है। इसमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्नव भसीन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘काम करने की कमी महसूस नहीं होती’, बैन लगाने वालों का आतिफ असलम ने किया धन्यवाद; फैंस के लिए कही ये बात