फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमजद अली खान: फ्लाइट में सरोद वादक के सामान से गायब हुए छह बैग, सोशल मीडिया पर ब्रिटिश एयरवेज से मांगी मदद

Fri, 13 Nov 2026 02:53 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • भारत के प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खान के खान इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं।
  • इसी बीच उनके सामान से लगभग 6 बैग गायब हो गए जिनमें उनके वाद्ययंत्र थे। 
  • इस मामले में उन्होंने पोस्ट कर ब्रिटिश एयरवेज से अपना सामान ढूंढने की मांग की है। 
Register For Event
विज्ञापन
पद्मविभूषण उस्ताद अमजद अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सरोद वादक और पद्मविभूषण उस्ताद अमजद अली खान का सामान एयरपोर्ट से गायब हो गया। अब सोशल मीडिया के जरिए म्यूजिशियन ने ब्रिटिश एयरवेज से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उन बैग में संगीत से जुड़ा उनका जरूरी सामान था। 

विज्ञापन


अमजद अली खान ने पोस्ट में क्या लिखा? 
सरोद वादक अमजद अली खान अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उनका सामान देरी से पहुंचने वाला था। मगर उनके मुताबिक वह उन तक पहुंचा ही नहीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की।
इस पोस्ट में उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज को भी टैग किया। अमजद ने लिखा, ‘हम वर्तमान में अमेरिका के दौरे पर हैं और हमारे संगीत वाद्ययंत्र हमारे प्रदर्शन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें अपने वाद्ययंत्रों वाले छह देरी से आने वाले बैग की तत्काल आवश्यकता है।’

विज्ञापन
Trending Videos

उस्ताद अमजद अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aaksarod

प्रदर्शन के लिए वाद्ययंत्र जरूरी
आगे अपनी पोस्ट में अमजद अली खान ने लिखा, ‘कृपया इसे अत्यंत महत्वपूर्ण मानें, क्योंकि हमारे आगामी प्रदर्शन और पेशेवर प्रतिबद्धताएं इस पर निर्भर करती हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारे सामान का पता लगाने और उसे हम तक पहुंचाने में तुरंत सहायता करें। कृपया इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने में हमारी मदद करें।’
 

विज्ञापन

अमजद अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aaksarod

कौन हैं अमजद अली खान?
अमजद अली खान भारत के सबसे मशहूर शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हैं। खान ने दशकों तक भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्वभर के श्रोताओं तक पहुंचाया है। सरोद वादन में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले खान ने कार्नेगी हॉल, रॉयल अल्बर्ट हॉल, कैनेडी सेंटर और सिडनी ओपेरा हाउस सहित विश्व के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रस्तुति दी है। 
प्रसिद्ध सेनिया बंगश घराना की छठी पीढ़ी के संगीतकार खान ने एक संगीतकार के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने किरण रंजनी, हरिप्रिया कनाडा, शिवंजलि, सुहाग भैरव और बापुकौंस सहित कई मौलिक रागों की रचना की है। उनकी रचना बापुकौंस के लिए उन्हें 1995 में गांधी-यूनेस्को पदक से सम्मानित किया गया था।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें