फिल्म 'छावा' में औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, संभाजी बने विक्की कौशल
- फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms
अक्षय खन्ना ने की शाहरुख की बराबरी
'धुरंधर' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। इसकी कामयाबी के बाद अक्षय खन्ना शाहरुख खान के बाद दूसरे ऐसे भारतीय एक्टर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही साल में बॉक्स ऑफिस पर 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।
अक्षय खन्ना अब उस स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां पहले सिर्फ खान ही थे। अब तक, सिर्फ शाहरुख खान ने ही एक साल में 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। उनकी 2023 में रिलीज हुई फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने मिलकर दुनिया भर में 2,685 करोड़ रुपये कमाए थे।
प्रभास और अल्लू अर्जुन को पीछे छोड़ा
उनके अलावा, प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे दूसरे स्टार्स भी इस आंकड़े के करीब पहुंचे हैं। 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' ने 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। रणबीर कपूर के पास अपनी आने वाली फिल्मों 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' से इस क्लब में शामिल होने का मौका हो सकता है।