आदित्य धर ने बताया कब आएगा 'धुरंधर 2' का टीजर?
शुक्रवार को आदित्य धर ने एक सोशल मीडिया स्टोरी के माध्यम से फैंस को हिंट दी है। एक फैन ने जब एक मीम शेयर करते हुए आदित्य धर से कहा कि अब मजाक नहीं, जल्दी टीजर जारी कीजिए। इस पर आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज होगा।
'धुरंधर 2' और 'टाॅक्सिक' एक ही दिन होगी रिलीज
2026 में रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' के बाद अब लोगों को 'धुरंधर 2' की रिलीज का इंतजार है। यह फिल्म इस साल 19 मार्च के दिन रिलीज होगी। यह सिनेमाघरों में यश अभिनीत 'टाॅक्सिक' से टकराएगी, जिससे दोनों की ओपनिंग पर असर पड़ सकता है। जहां 'धुरंधर 2' सिर्फ हिंदी में रिलीज होगी, वहीं 'टाॅक्सिक' अलग-अलग भाषाओं में पर्दे पर आएगी।
'उरी' से जोड़ रहे हिंट
'धुरंधर' ऐसी पहली फिल्म है जिसके दूसरे पार्ट का एलान पहले ही कर दिया गया। मेकर्स ने पूरी फिल्म एक साथ ही शूट कर ली थी और जब कहानी बड़ी हुई तो उन्होंने इसे दो पार्ट में बांट दिया। फिल्म के अंत में दिखाया गया कि रणवीर सिंह के किरदार का नाम जसकीरत सिंह रंगी है। इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को विक्की कौशल की फिल्म 'उरी 'से जोड़कर देखने लगे थे। फिल्म 'उरी' में भी जसकीरत सिंह रंगी नाम का एक किरदार था।