फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर को अपनी नकल करते देख कैसा था आमिर का रिएक्शन? पहले तो चुपचाप खडे़ रहे फिर…; देखें वायरल वीडियो

Tue, 13 Jan 2026 06:27 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Patel BTS videos: सुनील ग्रोवर ने हाल ही में उन्होंने कपिल के शो पर ‘उन्नीस बीस आमिर’ का किरदार निभाया था। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो आमिर के सामने ही आमिर की नकल उतार रहे हैं। देखें क्या रहा आमिर का रिएक्शन?
Register For Event
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर और आमिर खान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में कपिल के शो पर आमिर खान की नकल उतारी थी। उनकी मिमिक्री का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद मौका भुनाते हुए आमिर ने सुनील से अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एक प्रमोशनल वीडियो भी बनवा लिया। अब इसी प्रमोशनल वीडियो के शूट के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुनील, आमिर के सामने ही उनकी निकल उतारते नजर आए। सुनील को देखने के बाद आमिर ने कैसा रिएक्शन दिया, यहां जानिए। 

कैमरे के पीछे से सुनील को देखते रहे आमिर 

विज्ञापन

आमिर खान प्रोडक्शन ने हाल ही में ‘हैप्पी पटेल’ के कुछ BTS मूमेंटस रिलीज किए हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में सुनील, आमिर के सामने उनकी नकल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सुनील ग्रोवर मे आमिर की मिमिक्री करना शुरू की तो सेट का माहौल बदल गया। खुद आमिर भी कैमरे के पीछे से सुनील को उनकी नकल करते हुए देख रहे थे। पहले तो वो चुपचाप खड़े रहे पर वीडियाें के अंत में जब सुनील हूबहू आमिर की तरह रोने लगे तो आमिर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वो खुश होते हुए जोर-जोर से ताली बजाकर हंसने लगे। 

पहले भी कर चुके हैं आमिर खान की मिमिक्री 

विज्ञापन

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने किसी एक्टर की मिमिक्री की हो इसके पहले भी उन्होंने कई बार द ग्रेट कपिल शो में ऐसा करके दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में इसी शो में जब कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे पहुंचे थे तब सुनील ने आमिर की मिमिक्री की थी, जो दर्शकों समेत आमिर को भी काफी पसंद आयी थी। आमिर ने इस पर रिएक्शन देते हुए ये भी कहा था की उन्हें ये बिल्कुल असली लगा। 


कब रिलीज होगी हैप्पी पटेल ?
वीर दास निर्देशित फिल्म ‘हप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वीर दास अहम किरदार में भी नजर आएंगे। उनके अलावा इसमें मोना सिंह और शारिब हाशमी भी हाेंगे। आमिर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें