अधिसूचना के मुताबिक पश्चिम बंगाल के स्कूल चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे। अब तक सरकार द्वारा उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है और स्कूलों में आने का निर्णय छात्रों और उनके माता-पिता/अभिभावकों पर छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने एसओपी का मसौदा तैयार किया है जिसका पालन सभी को करना है। गौरतलब है कि राज्य में काेविड-19 मामलों में गिरावट और टीकाकरण दरों में वृद्धि के बाद स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों की जांच कर सकते हैं।