संस्थानों के बीच होगी प्रतियोगिता
संस्थान का मूल्यांकन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा और यह सरकार को उसके अनुसार अनुदान देने का उपाय भी प्रदान करेगा। एसआईआरएफ संस्थानों को एक अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर करेगा और संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करेगा।
प्रदेश में हैं तीन बड़ी संस्थाने
बता दें कि उत्तर प्रदेश में तीन तकनीकी विश्वविद्यालय हैं - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, एचबीटीयू कानपुर - हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय, और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर।