फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंट्स: यूपी में एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्न का वजीफा दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

Wed, 26 Aug 2026 12:34 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश में मेडिकल इंटर्न के लिए वजीफा दोगुना कर दिया गया है। अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न को हर महीने 25 हजार रुपये वजीफा मिलेगा।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Intern Stipend: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। अब इन इंटर्न को हर महीने 12 हजार रुपये के बजाय 25 हजार रुपये वजीफा दिया जाएगा। इस फैसले से राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण 3,928 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। ये इंटर्न मरीजों के इलाज में डॉक्टरों की सहायता करते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

25 हजार रुपये वजीफा पाने वालों में कौन-कौन शामिल?

25,000 रुपये प्रति माह का बढ़ा हुआ वजीफा उन पात्र एमबीबीएस और बीडीएस स्नातकों को मिलेगा, जो सरकारी चिकित्सा संस्थानों में अनिवार्य इंटर्नशिप कर रहे हैं। इंटर्नशिप के दौरान ये छात्र डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर मरीजों की देखभाल में मदद करते हैं। उनकी जिम्मेदारियों में वार्ड, ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में सहयोग के साथ रात की ड्यूटी भी शामिल होती है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में मेडिकल इंटर्न के वजीफे में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले वर्ष 2021 में मासिक वजीफा 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

विज्ञापन

युवाओं को मुफ्त मिलेंगे 25 लाख टैबलेट

प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए चल रही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया में चयनित संस्थाओं को खरीद आदेश जारी किए जाएंगे और पात्र युवाओं को ये टैबलेट निशुल्क दिए जाएंगे। यह योजना पांच साल के लिए लागू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें