संघ लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसई ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा देश भर में 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट पहचान के प्रमाण (ऑनलाइन आवेदन में दर्ज) जैसे आधार कार्ड/वोटर कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग के साथ परीक्षा केंद्र आना होगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-इस तरह आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।