फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2022: शैक्षणिक कैलेंडर जारी, मार्च में होगी बोर्ड परीक्षा, 15 जनवरी तक पूरा करना होगा सिलेबस

Thu, 15 Jul 2021 09:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कैलेंडर जारी किया है। 
Register For Event
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 2021-22 के लिए एक नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक, यूपी बोर्ड के छात्रों का मासिक आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। शैक्षणिक कैलेंडर, शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडे द्वारा जारी किया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण राज्य में अभी भी ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

मार्च 2022 में होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन

नवीनतम शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, मासिक परीक्षा नए शैक्षणिक वर्ष में आयोजित की जाएगी। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन मार्च के महीने में किया जाएगा। कैलेंडर के अनुसार, कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों के लिए अगस्त 2021, अक्तूबर 2021 और जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह में तीन आंतरिक मूल्यांकन का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा एक मासिक परीक्षा प्रणाली लागू की गई है, जिसके अंक हर महीने यूपीएमएसपी के साथ साझा किए जाएंगे। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि छात्रों का मूल्यांकन पूरे वर्ष किया जाए।

Trending Videos

शिक्षा की दृष्टि से ऐसा होगा 2022-

- यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 मार्च के महीने (पहले और दूसरे सप्ताह) में आयोजित की जाएगी।
- प्री-बोर्ड परीक्षा फरवरी के पहले से तीसरे सप्ताह के बीच आयोजित की जाएगी।
- छात्रों का मूल्यांकन मासिक टेस्ट और नियमित आंतरिक परीक्षाओं के जरिए किया जाएगा।
- नई मासिक परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी, नियमित आधार पर अंक बोर्ड के साथ साझा किए जाएंगे।

- मासिक परीक्षा में बहुविकल्पीय पेपर होगा जिसमें एमसीक्यू पूछे जाएंगे।
- हर अल्टर्नेटिव महीने में आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा, अंक भी बोर्ड को भेजे जाएंगे।
- यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए तीन से चार प्रकार की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी- मासिक परीक्षा, त्रैमासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा और बोर्ड परीक्षा।
- कक्षा 11वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी माह में दो चरणों में होंगी।
- कक्षा 10वीं और 12वीं का सिलेबस 15 जनवरी तक और कक्षा 9वीं और 11वीं का सिलेबस 31 जनवरी 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

UP Board:- https://results.amarujala.com/board/up-board
UP Board 10th :- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2021
UP Board 12th :- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2021 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें