फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCET 2021: 16 सितंबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग स्थगित, एकेटीयू ने जारी की अधिसूचना

Thu, 16 Sep 2021 09:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPCET 2021: यूपीसीईटी काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले 16 से 22 सितंबर, 2021 तक आयोजित होने वाली थी। जबकि, दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 23 सितंबर, 2021 को समाप्त होने वाली थी। हालांकि कुछ कारणों की वजह से इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 16 सितंबर से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) काउंसलिंग 2021 को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों की वजह से काउंसलिंग को कुछ समय के लिए टाल दी गई है। अब एकेटीयू द्वारा जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा खबर के अंत में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

22 सितंबर तक करना था आवेदन
गौरतलब है कि बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क, एमबीए या एमटेक में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीसीईटी काउंसलिंग 2021 के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा। एकेटीयू साल में एक बार इस राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन करता है। इस साल, परीक्षा 5 और 6 सितंबर, 2021 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। वहीं यूपीसीईटी काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले 16 से 22 सितंबर, 2021 तक आयोजित होने वाली थी। जबकि, दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया 23 सितंबर, 2021 को समाप्त होने वाली थी। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संशोधित काउंसलिंग तिथियां नियत समय में घोषित कर दी जाएंगी।

पांच राउंड में होगी यूपीसीईटी की काउंसलिंग
उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) काउंसलिंग 2021 पांच राउंड में आयोजित की जाएगी - रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, च्वाइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और फीस पेमेंट या रिपोर्टिंग। उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल के साथ खुद को पंजीकृत करके इस प्रक्रिया को शुरू करना होगा। यदि कोई छात्र आवंटित कॉलेज में समय पर रिपोर्ट करने में विफल रहता है, तो उस विद्यार्थी का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं हेल्प डेस्क से संपर्क
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में किसी भी संदर्भ के लिए पंजीकरण फॉर्म का एक प्रिंट ले लें। किसी भी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस में 1800-1800161 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं या upcet.helpdesk@aktu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) काउंसलिंग 2021 के बारे में अधिक अपडेट जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसचूना भी पढ़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें