फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट: जारी हो गया जून 2026 सत्र की परीक्षा का ई-प्रमाणपत्र, कैसे और कहां से करें डाउनलोड? जानें तरीका

Thu, 24 Sep 2026 06:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June 2026 E-Certificate: यूजीसी नेट जून 2026 के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। एनटीए ने चार अलग-अलग पात्रता श्रेणियों के प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए हैं। परीक्षा में 6.07 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 1.47 लाख से ज्यादा सफल रहे।
 
Register For Event
विज्ञापन
UGC NET June 2026 E-Certificate - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June 2026 E-Certificate: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने बताया कि यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के प्रमाणपत्र ugcnet.nta.nic.in/ पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


यदि किसी अभ्यर्थी को प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वह ugcnet@nta.nic.in या ecertificate@nta.nic.in पर ईमेल के जरिए अपनी समस्या बता सकता है।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कब और कैसे हुई?

  • यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में किया था।
  • परीक्षा का पहला चरण 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून तथा 5 जुलाई 2026 को आयोजित हुआ था।
  • इसके बाद कुछ विषयों की शेष परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को कराई गई।

ई-सर्टिफिकेट में कौन-कौन सी चार पात्रता श्रेणियां हैं?

यूजीसी नेट जून 2026 के आधार पर अभ्यर्थियों को चार अलग-अलग पात्रता श्रेणियों के ई-सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं।
  • केवल जेआरएफ: इस श्रेणी में अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्र होता है।
  • जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर: इस श्रेणी में अभ्यर्थी जेआरएफ के साथ सहायक प्रोफेसर पद के लिए भी पात्र होता है।
  • सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश: इस श्रेणी में अभ्यर्थी सहायक प्रोफेसर बनने की पात्रता के साथ पीएचडी में प्रवेश के लिए भी पात्र होता है।
  • केवल पीएचडी प्रवेश: इस श्रेणी में अभ्यर्थी केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र होता है।

यूजीसी नेट जून 2026 का परिणाम कब आया था?

  • एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 का परिणाम 28 अगस्त 2026 को 84 विषयों के लिए जारी किया था।
  • हालांकि, अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा बाद में 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए और कितने सफल रहे?

  • यूजीसी नेट जून 2026 में कुल 7,73,806 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,07,151 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
  • कुल 1,47,579 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। दिए गए आंकड़ों के आधार पर सफलता दर करीब 24.31 फीसदी रही।

श्रेणी के अनुसार सफल अभ्यर्थियों का आंकड़ा इस प्रकार रहा:
 
पात्रता श्रेणी सफल अभ्यर्थी
जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर 4,241
सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश 45,904
केवल पीएचडी प्रवेश 97,434
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें