यूजीसी फिर एक बड़े बदलाव की तैयारी में है। अगर वर्तमान की बात करें तो स्नातक पाठ्यक्रम तीन साल का और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो साल का होता है। पर अब इसमें बदलाव आ रहा है। जी हां, यूनिवर्सिटीज के यूजी प्रोग्राम्स का समय तीन साल से बढ़ाकर चार साल होने जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें अभी इस योजना पर विचार चल रहा है। अगर इस योजना को मंजूर दे दी गई तो छात्र कोर्स के बाद पीएचडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। छात्रों का पोस्ट ग्रेजुएशन होना जरूरी नहीं है। इस बात की पुष्टि यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने की है।
अब तक नियम चल रहा था कि स्नातक तीन साल और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो साल करने के बाद उम्मीदवार को पोस्ट ग्रेजुएशन करनी थी। बता दें कि देश की शिक्षा नीति में बड़े स्तर पर बदलाव करने के लिए यूजीसी ऐसी योजनाए बना रहा है। इसके लिए एक विशेष समिति का गठन हुआ और शिक्षा नीति में बदलाव के लिए कमेटी ने यूजीसी को अपनी रिपोर्ट दे दी है।