TOSS 2019: तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी (TOSS) ने आधिकारिक वेबसाइट telanganaopenschool.org पर कक्षा 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और परीक्षा की तारीख, केंद्र के बारे में जान सकते हैं।
कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होगी और 6 मई को समाप्त होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 मई से 14 मई को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक है। वहीं 2018 में परीक्षा 17 अप्रैल से 1 मई तक चली। परीक्षा की डेटशीट के लिए आगे की स्लाइड देखें।