अन्ना यूनिवर्सिटी ने टीएएनसीईटी (TANCET) रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट tancet.annauniv.edu है। यह परीक्षा 20 और 21 मार्च 2021 को आयोजित की गई थी।
इससे पहले तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट 16 अप्रैल को जारी होने वाला था। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। अभ्यर्थियों के लिए टीएएनसीईटी की मार्कशीट 8 अप्रैल से उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक या फिर नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें TANCET रिजल्ट 2021
-सबसे पहले अन्ना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu है।
-यहां होम पेज पर ही आपको TANCET रिजल्ट 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
TANCET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसके जरिए अभ्यर्थियों को एमबीए, एमसीए, एमई, एमटेक, एमआर्क और एमफॉर्मा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा का आयोजन हर साल होता है। परीक्षा का आयोजन अन्ना यूनिवर्सिटी करती है।